शामली: शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने कोर्ट से वांछित गांव मनट निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 31, 2026 रविवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में SP के आदेश पर गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के थानाभवन थाने की पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर कोर्ट से वांछित चल रहे गांव मनट निवासी अभियुक्त लीला उर्फ श्रीपाल को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।