दमोह: पेपर देकर निकले 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, इलाज के दौरान मौत; 48 घंटे में 5वीं हत्या से दमोह दहला
Damoh, Damoh | Mar 6, 2026 दमोह शहर के कोतवाली थाना के मलैया मिल स्थित ओजस्विनी स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र ऋषि अहिरवार (15) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इमलाई निवासी ऋषि पेपर देकर स्कूल से बाहर निकला था, तभी पुराने विवाद में 3 से अधिक छात्रों ने हमला कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि छात्रों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।