कालपी: कालपी में मन्नाफुल पावर चौराहे के हाइवे अंडरपास की स्लैब का एक टुकड़ा अचानक टूटकर नीचे गिरा, हादसा टला
Kalpi, Jalaun | Jun 17, 2026 कालपी में बुधवार सुबह 8 बजे फोरलेन ओवरब्रिज के मुन्नाफुल पावर चौराहे के अंडरपास की स्लैब का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वही रोजाना सुबह अंडरपास के नीचे बड़ी संख्या में मजदूर और राजमिस्त्री काम की तलाश में जुटते हैं तथा मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी यहां से गुजरते है।