ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में फिर बिजली कटौती, 29 अप्रैल को कई फीडर रहेंगे बंद, बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें
ग्वालियर में 29 अप्रैल को एक बार फिर बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के नाम पर शहर के कई फीडरों की सप्लाई घंटों बंद रहेगी, जिससे रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ सकता है। बिजली विभाग ने इसकी सूचना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे जारी की है।