अकलतरा पुलिस ने बरगांव से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी गोपाल श्रीवास को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी गोपाल श्रीवास के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगांव गांव के गोपाल श्रीवास, महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।