*बदरीनाथ हाईवे पर व्यवस्था फेल, रात में भी दिन जैसा जाम - पितृपक्ष में पिंडदान को आए श्रद्धालु परेशान*
*जोशीमठ।* बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति दिन ही नहीं, रात में भी वैसी ही बनी हुई है, मानो यात्रा की अभी शुरुआत हो रही हो। जबकि यह यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है।
शासन-प्रशासन को बरसात के बाद दो महीने का समय व्यवस्था सुधारने के लिए मिला था, लेकिन उसके बावजूद हालात जस के तस हैं। सड़क पर पड़ा मलबा नहीं हटाया गया, जिससे हाईवे सकरा हो गया है और थोड़ी सी भीड़ बढ़ते ही 10-12 KM लंबा जाम लग जा रहा है।
सबसे बड़ी चिंता पितृपक्ष को लेकर है। इन दिनों हर कोई अपने पितरों की तिथि के अनुसार बदरीनाथ धाम में पिंडदान और तर्पण करने पहुंचना चाहता है। लेकिन श्रद्धालु दिन भर जाम में ही फंसे रह जा रहे हैं। समय पर धाम न पहुंच पाने से उनकी आस्था पर चोट पहुंच रही है।