अजीतमल: नहर में बहता मिला महिला का शव, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस जानकारी जुटाने में लगी
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार दोपहर निचली गंगा नहर में अज्ञात महिला का शव बहने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया। कई घंटो की तलाश के बाद सोमवार की शाम लगभग 5 बजे आखिरकार पुलिस शव को नहर से बाहर निकालने में कामयाब हो गई। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार दोपहर अजीतमल थाना क्षेत्र के अम