देहरादून: कुआंवाला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ ट्रक हादसा, हादसे में चार लोग हुए घायल
देहरादून के कुआंवाला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मुख्य आरक्षी कुलदीप भंडारी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। ट्रक संख्या HR73B-6249 में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस द्वारा तीन घायलों को पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था.