Kishanganj चेहल्लूम पर्व के अवसर पर किशनगंज जिला में विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा किशनगंज शहरी क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजनों को चेहल्लूम पर्व आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई।
जिला प्रशासन एवं किशनगंज पुलिस द्वारा पर्व के दौरान जिलेभर में व्यापक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि सभी नागरिक निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चेहल्लुम पर्व मना सकें।