सोनकच्छ: भौंरासा बाबा भंवरनाथ मेले में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भौंरासा नगर में लगने वाले बाबा भंवरनाथ महाराज के मेले में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसका शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ पार्षद गणों ने किया इस बार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 41000 के साथ मैन ऑफ द सीरीज 6100 और मैन ऑफ द मैच फाइनल के लिए 4100 रखा गया है ।