कनवास: बीड़मंडी टोल प्लाजा ने घर खड़ी कार का काटा टोल, पीड़ित ने ओवरब्रिज के नीचे बैठे टोल कर्मचारियों पर लगाया आरोप
Kanwas, Kota | Feb 6, 2025 मामला गुरूवार का है। पीड़ित हिमांशु लक्ष्यकार की कार घर पर ही खड़ी हुई थी। जिसका बीड़ मंडी टोल प्लाजा से टोल टैक्स कटने का मैसेज आया। जिसके बाद गाडी मालिक ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे टोल प्लाजा और एनएचआई को शिकायत दी। ऐसे में पहले सही टोल कटने को कहा उसके बाद जब गाडी मालिक ने विरोध जताया तो गलती से टोल कटने और रिफंड करने की बात बोली गई।