दमोह: नरसिंहगढ़ में माता पिता को हत्या के झूठे केस में फंसाने का आरोप, बेटी ने एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 9, 2026 दमोह एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नरसिंहगढ़ के खडेरा मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय शिवानी ठाकुर ने अपने माता पिता को झूठे हत्या मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। उसने बताया कि 10 मई 2026 को हुए विवाद के बाद थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 267/26 दर्ज हुआ, जो पूरी तरह झूठा है। एएसपी ने सीएसपी को जांच सौंपी