भोगांव: बेवर में बुजुर्ग की जेब से एक लाख रुपए चोरी, थ्री-व्हीलर में सवार होकर जा रहे थे, पुलिस जांच में जुटी
बेवर में एक वृद्ध व्यक्ति की जेब से एक लाख रुपये चोरी हो गए। यह घटना बेवर-इटावा रोड पर मझोला फ्लाईओवर के पास हुई। अज्ञात जेबकतरा एक बाइक पर बैठकर भोगांव की ओर फरार हो गया। जिसके बाद थाने पर शिकायत की गईं वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।