अनूपपुर: मानसून को लेकर अनूपपुर में 24 घंटे जिला कंट्रोल रूम सक्रिय
संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-56 में स्थापित कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है, जबकि जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग श्रीमती सोनू सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी बनाया गया है।