सिमगा: अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी के खिलाफ आंदोलन जारी, 15 मई को चक्का जाम की दी गई चेतावनी
अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी के खिलाफ किसानों मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है आंदोलनकारियो ने कंपनी प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाए हैं साथ ही 15 मई तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ट्रांसपोर्टर नगर बैंक सिग्नल चौक और मोहरा हिरमी सकलोर मार्ग सहित प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा।