सिधौली: गढ़ी खेरवा में तेज आंधी तूफान के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के संगना थाना क्षेत्र के गढ़ी खेरवा गांव में तेज आंधी तूफान के दौरान अचानक दीवार गिर जाने से चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया है।