बिलग्राम थाना क्षेत्र निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए युवक की हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रिसेन्द्र के रूप में हुई है