महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला गांव में रहने वाले जगदीश का 23 वर्षीय पुत्र अशोक कबरई स्थित सिद्ध बाबा पहाड़ पर स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। मगर रामकुंड पहाड़ की खाई में उसका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ओर फील्ड यूनिट मौके पर जा पहुंची। मृतक युवक अशोक के शव को बाहर निकालकर मामले की जांच की जा रही है।