हरिद्वार: सिडकुल स्थित एकम्स फैक्ट्री के पास हुई फायरिंग, कई लोग घायल, मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल
गुरुवार रात सिडकुल स्थित एकम्स फैक्ट्री के पास फायरिंग हो गई। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल मौके पर पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान कुछ युवकों में हुई और बाद में फायरिंग हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है