पीलीभीत: पूरनपुर में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से व्यापारी परेशान, सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
पीलीभीत के पूरनपुर नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से नाराज व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 12 बजे व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता हरेन्द्र सिंह और एसडीओ मोहित गुप्ता से मिला।