बसंतपुर: कोल्ड ड्रिंक्स से लड़ी 18 चक्के की ट्रक सड़क से 10 फिट नीचे जा गिरी, बाल बाल बचे चालक और खलासी
बरौनी से चलकर अररिया जिले के बसमतिया जाने वाली 18 चक्के की ट्रक भीमनगर - वीरपुर मुख्य मार्ग के मगरमच्छ पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे 10 फिट चली गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना गुरुवार की सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक संख्या RJ 11GC/4621 के चालक मो0 असलम ने बताया कि भीमनगर सहरसा चौक से सुबह लगभग चार बजे