हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में गाटर लादकर जा रहे ई-रिक्शा चालक ने वृद्धा को मारी टक्कर, वृद्धा हुई लहुलुहान
ई रिक्शा चालक कस्बे में किस तरह परिवहन विभाग के नियमों का मखौल उड़ाते हैं, इसका नजारा आज कस्बे में थाना चौराहा के समीप देखने को मिला। नियम विरुद्ध लोहे का गाटर लादकर जा रहे ई-रिक्शा चालक ने हाइवे किनारे जा रही एक वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्धा लहुलुहान होकर हाईवे में गिरकर तड़पने लगी। राहगीरों ने जब ई रिक्शा चालक को देखकर चलाने की बात कही तो वह लो