बीकानेर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित युवा संबल मेले में 1,179 युवाओं का चयन, 5,000 से अधिक ने लिया भाग
बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आयोजित पहले संभाग स्तरीय युवा संबल मेले में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में हुए मेले में 42 नियोक्ताओं ने सात हजार से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए। कुल 5,226 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,179 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। वहीं 352 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व स्वरोज