नगड़ी: पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 263वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
Nagri, Ranchi | Apr 26, 2026 पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार शाम करीब पांच बजे 263वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया और विधिवत भोग लगाया गया। जिसके बाद 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भजन-संध्या और महाआरती का भी आयोजन किया गया।