नौगावां सादात: नौगांवा कस्बे में मकान गिरने से युवक की हुई मौत, भाई घायल, सूचना पर पहुंची SDM ने लिया जायजा
नौगांवा थाना क्षेत्र के कस्बे में कमर आलम का परिवार रहता है। लगातार बारिश होने के कारण सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 5:30 बजे के आसपास में उसका मकान गिर गया। मकान में दबाकर उसके पुत्र सोहेल की मौके पर मौत हो गई, तब की उसका भाई नावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।