नाथनगर: नाथनगर में बीएससी नर्सिंग परीक्षा के दौरान हंगामा, देर से पहुंचने पर छात्रों को प्रवेश नहीं मिला, परिजनों का बवाल
बीएससी नर्सिंग परीक्षा के दौरान नाथनगर के एक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। मामला परीक्षा में देरी से पहुंचे कुछ छात्रों को प्रवेश न दिए जाने का है। परिजनों ने इसका जमकर विरोध किया। नाथनगर स्थित एस एस बालिका इंटरस्तरीय विद्यालय की, जहां रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आयोजित बीएससी नर्सिंग परीक्षा में उस वक्त अपरा तफरी मच गई।