गुमला: दृष्टिबाधित महिला ने मां-भाई पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, डीसी से लगाई न्याय की गुहार
Gumla, Gumla | Jun 11, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के भंवरागानी गांव निवासी दृष्टिबाधित महिला बंधईन देवी ने अपनी सगी मां सुखमनिया देवी और भाई गोपाल कुमार पर मारपीट घर से बेदखल करने मवेशियों पर कब्जा करने तथा अपने तीन वर्षीय पुत्र को जबरन अपने पास रखने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने उपायुक्त गुमला को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है।