नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल बताए जाने के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति त्रिलोक खांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अगर को आरोपी बनाया गया।
पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर की रात घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी पति द्वारा अन्नू खांडे के सिर पर हाथ-मुक्के से मारपीट करने और गला दबाने से उसकी मौत होने की बात पूछताछ में सामने आई। घटना के बाद हत्या की बात छिपाने के उद्देश्य से आरोपी मृतिका को पूर्व बीमारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी त्रिलोक खांडे को गिरफ्तार कर न्या�
Raipur, Raipur | Sep 22, 2026