मथुरा: बारिश से धशा नरहौली पुल दिल्ली आगरा हाईवे पर लगा लंबा जाम
मथुरा में पड़ रही बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है 10 साल बाद ऐसी बारिश शहर मथुरा में पड़ी है जो कि रुकने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग नरहौली पुल बारिश के चलते धस गया है। जिसके चलते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। कर्मचारियों ने तुरंत रोड की मरम्मत शुरू कर दी। मौसम विभाग ने 72 घंटे की भारी बारिश की चेतावनी दी है।