खलीलाबाद: नेदुला चौराहे पर दुकानदार से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 08 नामजद सहित 15 अज्ञात पर हुआ FIR
बयारा निवासी रामबचन यादव ने बताया कि वह नेदुला चौराहे पर ठंडा पानी, गुटखा आदि की दुकान चलाते हैं।उनका आरोप है कि 28 जून 2026 की रात रोहित यादव अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया। दोनों ने सिगरेट ली,लेकिन पैसे मांगने पर देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सोमवार सुबह 10:00 बजे आठ नाम जद सहित 15 अज्ञात पर हुआ FIR ।