मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
किशनी थाना क्षेत्र के खिरिया शमशेरगंज निवासी अभिषेक पुत्र सत्येंद्र ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनके शव का डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।