इंदौर: हीरा नगर में अज्ञात वाहन ने दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
Indore, Indore | Apr 20, 2026 मृतका की पहचान रेखा पति राजेश निवासी सुखलिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रेखा की सहेली के परिवार में शादी थी, जिसकी खरीदारी करने के लिए रेखा अपने पति राजेश के साथ एक्टिवा पर सवार होकर निकली थी। बीती शाम जब वे खरीदारी पूरी कर वापस अपने घर सुखलिया लौट रहे थे, तभी रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के पास यह दुर्घटना घटित हुई। दंपति जब रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के पास से