चक्की: हेमदापुर में जर्जर तारों से बढ़ा खतरा, 11 हजार लाइन में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप, बार बार हो रही ऐसी घटनाएं
Chakki, Buxar | Jun 28, 2026 हेमदापुर गांव में विद्युत व्यवस्था की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। गांव में जगह-जगह लगे बिजली के तार बेहद जर्जर हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रविवार सुबह करीब 8 बजे 11 हजार वोल्ट के कवर्ड वायर में अचानक आग लग गई, जिसके कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।