भूंडा टीकरी पारा में तीन महीने से सोलर ड्यूल पंप बंद, 25 परिवार पानी के लिए तरसे सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत खोहीर के भूंडा टीकरी पारा में सोलर ड्यूल पंप पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे लगभग 25 परिवारों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग दूर-दूर से बर्तन और डिब्बे लेकर पानी लाने को मजबूर हैं।