लिट्टीपाड़ा: झारखंड रजत जयंती पर लिट्टीपाड़ा में भव्य समारोह, मनरेगा योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला
Litipara, Pakur | Nov 11, 2025 झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार 11 बजे लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मरांग बीटी बेसरा, बीडीओ संजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, मुखिया शिव टुडू सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।