मांझी: राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड के विरोध में पैदल मार्च, गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Manjhi, Saran | Apr 30, 2026 मांझी में वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या के विरोध में गुरुवार को कर्पूरी विचार मंच एवं कर्पूरी सेना के नेताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस कुमार ठाकुर एवं उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार ठाकुर ने कहा की न्याय के लिए आंदोलन किया जाएगा।