चरखारी: खरेला में बाइक सवार किशोरी को रोककर की मारपीट, गाड़ी तोड़ी, 3 पर FIR दर्ज
महोबा जनपद के थाना खरेला क्षेत्र के बिदावर गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह वह लल्लू सिंह के साथ बाइक से काम पर जा रही थी । रास्ते में गांव के ही राहुल सिंह, राजकुमार और मुन्ना ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।