शिवपुरी नगर: डिजिटल अरेस्ट और APK फाइलों से रहें सावधान: शिवपुरी पुलिस ने NCC कैडेट्स को दिए सायबर सुरक्षा के मंत्र
बदलते डिजिटल परिवेश में पैर पसार रहे सायबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए शिवपुरी पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। भारत सरकार के राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में सायबर सेल की टीम ने आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे स्थानीय एनसीसी कैंप में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सायबर सुरक्षा के मंत्र दिए।