घोड़ाडोंगरी: ओझाढाना में 2 बाइक की हुई भिड़त, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी के ओझाढाना में बुधवार को 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी के ओझाढाना में 2बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार कैलाश और आशा निवासी शोभापुर घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।