घोड़ाडोंगरी: बिसलदेही गांव में पानी की मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के बिसलदेही गांव में पानी की मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सारनी पुलिस ने शव का बुधवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिसलदेही गांव में पानी की मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से सुनील उइके की मौत हो गई।