घोड़ाडोंगरी: पहाड़पुर गांव में खेत में करेले तोड़ने के दौरान फिसलकर सांप के बिल पर गिरा युवक, सांप के काटने से हालत गंभीर
घोड़ाडोंगरी तहसील के पहाड़पुर गांव में बुधवार को खेत में करेले तोड़ने के दौरान एक युवक फिसलकर गिर गया। जिससे युवक का हाथ सांप के बिल में चला गया। सांप ने युवक के हाथ में काटा लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पहाड़पुर गांव में खेत में करेले तोड़ने के दौरान विजय बैरागी फिसलकर गिर गया।