घोड़ाडोंगरी: घोघरी गांव में पत्नी से विवाद होने पर पति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
घोघरी गांव में मंगलवार को पत्नी से विवाद होने पर पति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोघरी गांव में आशीष बैठे ने पत्नी से विवाद होने पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।