पेटरवार: खेतको बस्ती शिव मंदिर के पास रामनवमी जुलूस में हाई टेंशन तार से संपर्क में आने से आधा दर्जन घायल
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास आज शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे रामनवमी जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से जुलूस में शामिल आधा दर्जन लोग घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।अभी फिलहाल बिजली काट कर दी गई है।