बिंदकी: दरबेशाबाद गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव के समीप बुधवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से अपने ससुराल कनेरी थाना कल्यानपुर जा रहे बाइक सवार दिनेश सोनकर उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी मोहन खेड़ा भदबा थाना मलवा की मौत हो गई। बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।