शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों को विकास की बड़ी सौगात दी। मंत्री ने ग्राम केवलपुर, रास डंडिया, सुनार खेड़ा और सिलई बड़ा में विधायक निधि से नवनिर्मित सीसी मार्गो (सड़क) का भव्य लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।