बिंदकी: महरहा गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में 6 लोग घायल, एक युवक टक्कर के बाद ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर हुई मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के महरहा गांव के समीप बुधवार की देर शाम लगभग 7 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार सूरज सोनकर निवासी महरहा सड़क में गिर गया जिसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।