गिरिडीह: बरगंडा में नए पुल के नीचे आजाद नगर के एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस मौके पर
शहरी क्षेत्र के आजाद नगर भंडारीडीह निवासी शमीम अंसारी का शव शुक्रवार सुबह 7 बजे बरगंडा स्थित नया पुल के नीचे पानी में तैरता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया। शमीम अंसारी गुरुवार सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकले थे। यह पेसे से ड्राइवर थे और बरगंडा में रहने वाले किसी व्यक्ति का वाहन चलाते थे।