चूरू: चूरू के निवर्तमान पार्षद ने सफाईकर्मी भर्ती के लिए अनुभव प्रमाण पत्र की मांग को लेकर दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Churu, Churu | Nov 26, 2024 मेहतर समाज एकता मंच के संयोजक राकेश पंवार ने बताया कि राजस्थान सरकार की सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में सफाई अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता दी गई है और सफाई भर्ती की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। लेकिन नगर परिषद की ओर से वाल्मीकि समाज के काफी आवेदनकर्ता के अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए हैं। वाजिब मांगों को नहीं माना जाता है तो अशोक पवार भूख हड़ताल करेंगे।