अकलतरा पुलिस ने तरौद के पास सार्वजनिक जगह से शराब पीने वाले शौखीराम खैरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तरौद के बस स्टैंड के पास सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा था। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।