मौदहा: मुस्करा कस्बे में रात में घर के अंदर खोदाई करते मिले चार युवक, मेटल डिटेक्टर बरामद
मुस्करा कस्बे के चार थोक मोहल्ले में रात करीब 11 बजे एक घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में चार युवकों के खोदाई करने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो चार युवक गड्ढा खोदते मिले। मौके पर मेटल डिटेक्टर मशीन भी रखी थी। पुलिस मशीन को कब्जे में लेकर चारों युवकों और मकान मालिक को थाने ले गई। पूछत